लक्सर(जसवीर सिंह)। लक्सर क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव में आर्य समाज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह का आयोजन पुलिस कांस्टेबल पवन चौधरी की पहल पर किया गया,जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम में जागृति मिशन चांदपुर की संचालिका छवि सनातनी,डॉ.सुरेंद्र आर्य,अजब सिंह आर्य,मोकम सिंह आर्य,गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह खेड़ी तथा किसान मोर्चा नेता संदीप बजाड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं आर्य समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता पहले से अधिक है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं,इसलिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण,अभिभावक,छात्र-छात्राएं एवं आर्य समाज से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
👇यू ट्यूब लिंक👇
