Oplus_16908288

रुड़की(संदीप तोमर)। रामनगर क्षेत्र में रविवार को आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा मंदिर समिति,अशोक मार्ग के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शिव चौक रामनगर से निकली कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां दुर्गा मंदिर अशोक मार्ग स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा में पीले और पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाए। इस दौरान भगवान के जयकारों, भजनों और संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा का संचालन वार्ड नंबर 38 के पार्षद मनीष वाल्मीकि ने किया।
मंदिर समिति के अनुसार कथा व्यास पंडित मनोज सेमवाल प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के शुभारंभ अवसर पर डॉ.पीएस अग्रवाल,वीपीएस तोमर,सुखपाल शर्मा,इंद्रपाल सिंह,राजीव भारद्वाज,राहुल कौशिक,सुशील तोमर,नीरज शांडिल्य,स्वराज शर्मा,नीरू अग्रवाल,बीना तोमर,शीतल शर्मा,ममता शर्मा,रजनी शर्मा,अंजली शर्मा,पूजा शर्मा,प्राची शर्मा,सुमन शर्मा,अरुणा तोमर आदि मौजूद रहे।
