रुड़की(संदीप तोमर)। बीती देर शाम रुड़की के डबल फाटक पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक स्विफ्ट कार की टक्कर से एक रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बिना किसी देरी के घायल व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर उपचार के लिए विनय विशाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया तथा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को भी दी,ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
ऐसे कठिन समय में ललित मोहन अग्रवाल द्वारा दिखाई गई तत्परता,संवेदनशीलता और मानवीय सेवा भावना सराहनीय है। समय पर मिली सहायता से घायल व्यक्ति का उपचार शीघ्र शुरू हो सका।
