रुड़की(संदीप तोमर)। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों से नाराज बताकर रुड़की विधानसभा क्षेत्र के कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सुभाष चंद्र शर्मा जी ने की,जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता में नाराजगी है और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं का भविष्य कांग्रेस में अधिक सुरक्षित है,इसलिए बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की में कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और विभिन्न विवादित मामलों से युवा भाजपा से निराश हैं तथा राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस का रुख कर रहे हैं। उन्होंने नव शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन विस्तार का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले डॉ.विवेक सिंह,पंकज राठी और राजीव वालिया ने भाजपा सरकार की नीतियों पर असंतोष जताते हुए कांग्रेस के साथ काम करने की बात कही।
कार्यक्रम में डॉ.हरविंदर सिंह,संजय तोमर गुड्डू,विजय पाल सिंह,सुधीर चौधरी,सुनील शर्मा,उम्मेद गाजी,डॉ.इरशाद मीर,नूर मोहम्मद,अनिल पुंडीर,नूर मलिक,नसीम खान,नूर आलम,अनूप शर्मा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
