रुड़की(संदीप तोमर)। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं। उक्त उदगार देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ रुड़की द्वारा गौशाला रुड़की में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्त दान शिविर में प्रदीप बत्रा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड ने व्यक्त किए।
उक्त अवसर पर कांग्रेस नेत्री ओर समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना रक्तदाताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
एस.पी.देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रक्तदान करने वाले वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं,जिनके प्रयासों से हजारों लोगों की जान बचाने में सहयोग मिलता है।
आज के दिवस पर शिविर में 56 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर के सफल आयोजन के लिए शिविर संयोजक अध्यक्ष विवेक गुप्ता,सचिव आकाश जैन,कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कंसल,उपाध्यक्ष गौरव संगल,नवीन गर्ग,नवीन तायल,मंत्री शिवम गोयल, कानूनी सलाहकार दिनेश धीमान,वीर सावरकर,सिद्धार्थ गोयल,अंजली गुप्ता,गौरी, एडवोकेट साक्षी त्यागी ब्लड बैंक की ओर से दीक्षित सैनी,रॉबिन सैनी,एहतेशाम त्यागी,कुणाल,रक्षा आदि ने सहयोग किया।
