Oplus_16908288
रुड़की(संदीप तोमर)। सबकी राजनीतिक विचारधारा अपनी-अपनी जगह है,लेकिन समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय सचिन गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा गुप्ता की पहचान रुड़की में एक ऐसे समाजसेवी दंपती के रूप में बनी है,जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सचिन गुप्ता,पूजा गुप्ता एवं उनकी टीम ने हाल ही में संपन्न कांवड़ मेले के दौरान पूरी निष्ठा और कर्तव्यभाव से सेवाएं देने वाले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों,कर्मचारियों तथा एसपीओ को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
आज मंगलवार,1 सितंबर को दोपहर 12 बजे देहरादून रोड स्थित ईदगाह चौक के समीप होटल सचिन इंटरनेशनल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों और एसपीओ को सम्मानित किया जाएगा,जिन्होंने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कठिन परिस्थितियों में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई।
सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता की टीम की ओर से आयोजित यह सम्मान समारोह केवल सम्मान देने का अवसर ही नहीं,बल्कि सेवा करने वालों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने की एक पहल भी है। कांवड़ मेले के दौरान पुलिस-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यवस्था संभालने वाले एसपीओ सहित तमाम सेवादारों के योगदान को इसी भावना के साथ सम्मानित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सचिन गुप्ता और पूजा गुप्ता लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनके द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर,दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। कांवड़ मेले के दौरान भी उनकी टीम की ओर से भंडारे,फल एवं जल वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं।
अब अपनी सेवा के साथ-साथ दूसरों की सेवा भावना को सम्मान देने की यह पहल भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आयोजकों का कहना है कि समाज में सेवा करने वालों का उत्साह बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने रुड़की के सभी सम्मानित नागरिकों से राजनीतिक विचारों और मतभेदों से ऊपर उठकर सेवा के इस सम्मान समारोह में सहभागी बनने का सादर आग्रह किया है,ताकि कांवड़ मेले के दौरान निःस्वार्थ भाव से सेवा और व्यवस्था में योगदान देने वाले सेवादारों का उत्साह बढ़ाया जा सके।
📍 स्थान: होटल सचिन इंटरनेशनल,देहरादून रोड, ईदगाह चौक के समीप, रुड़की
📅 दिन: आज मंगलवार,1 सितंबर 2026
⏰ समय: आज दोपहर 12 बजे
