Oplus_16908288
रुड़की(संदीप तोमर)। भाजपा रुड़की जिला मीडिया प्रभारी एवं उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर महामंत्री पंकज नंदा और वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती पूजा नंदा की सुपुत्री परी नंदा का दुखद रूप से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 25 जून 2026 गुरुवार को 11 बजे मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर होगा।
लगभग साढ़े 18 वर्षीय परी नंदा अंबाला के समीप मलाना में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा से पूर्व वह घर आई थी और विगत शनिवार 20 जून को उसे परीक्षा हेतु जाना था। सुबह के समय तैयार होने से पूर्व परी घर की छत पर रेलिंग में रखे गमलों में पानी देते समय अचानक छत से गिर गई थी। चिकित्सकीय जांच पड़ताल में उसकी पैर की हड्डियां टूटना सामने आया था। देहरादून में उसका इलाज चल रहा था। उसके पैरों में प्लेट्स डालने पर चिकित्सक विचार कर रहे थे कि पंकज नंदा के अनुसार अचानक उसके फेफड़ों में संक्रमण शुरू हो गया। जो तमाम डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी बढ़ता गया और अंततः बीती रात काल के क्रूर पंजो ने इस प्यारी परी को छीन लिया। परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल है। श्रीमती पूजा नंदा गहरे सदमे में हैं। नंदा परिवार पर गत वर्ष से संकट के बादल छाए हुए हैं। पिछले वर्ष लगभग इन्हीं दिनों श्रीमती पूजा नंदा गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थी। उनकी जान जाते-जाते बची थी। अब पुत्री की असमय दुखद मृत्यु ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है। पंकज नंदा के आंसू भी रोके नहीं रुक पा रहे हैं। प्यारी बिटिया परी का
अंतिम संस्कार आज 25 जून 2026 गुरुवार को 11 बजे मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर होगा। अंतिम यात्रा चावमंडी में डॉक्टर आनंद गोस्वामी वाली गली स्थित आवास से शुरू होगी।
