Oplus_16908288
रुड़की(संदीप तोमर)। उत्तराखंड विधानसभा गैरसैंण के बजट सत्र में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के द्वारा आज गणेशपुर में एडीबी द्वारा कराए गए सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त घरों/सम्पत्ति के मुआवजे के लिए सदन के सम्मुख याचिका प्रस्तुत की और सदन को अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्र रुड़की के गणेशपुर में ए०डी०बी०द्वारा सीवर लाइन निर्माण में अनियमितता आदि के चलते लीकेज आदि होने से स्थानीय लोगों के घरों आदि में भारी क्षति पहुंची है। जिसके बाद उस हेतु मुआवजा हेतु भी आवेदन के माध्यम से अनुरोध किया था,परंतु वर्तमान तक मुआवजा धनराशि न मिलने से सम्बंधित लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कुलदीप कुमार तोमर निवासी गणेशपुर रुड़की व अन्य प्रार्थीगणो के द्वारा याचिका मान्य सदन के सम्मूख प्रस्तुत की गई और आग्रह किया गया। विधायक ने याचिकाकर्ताओं को सदन के समक्ष स्वीकार करने और अग्रिम कार्रवाई करने हेतु निवेदन किया। उन्होंने कई अन्य अहम प्रस्ताव भी सदन में रखे। जिन्हें आप वीडियो में देख सकते हैं।
