Oplus_16908288
रुड़की(संदीप तोमर)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (संगठनात्मक जिला रुड़की) की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई,जिसमें संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई,साथ ही विभिन्न नगर इकाइयों में कार्यवाहक अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा,”संगठन का विस्तार इस उद्देश्य से किया गया है कि धरातल पर व्यापारियों को आ रही समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी ढंग से हो सके। नए पदाधिकारी ऊर्जा के साथ व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे और प्रशासन व व्यापारियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा की संस्तुति पर जिला कार्यकारिणी विस्तार करते हुए विराट गोयल भगवानपुर से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल रुड़की कैंट से जिला मंत्री घोषित किया गया
साथ ही उन्होंने भगवानपुर औद्योगिक इकाई क्षेत्र से अमित चौहान को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष एवं शौर्य दत्त शर्मा को कार्यवाहक महामंत्री मोहनपुरा से प्रदीप सिंघल कार्यवाहक नगर अध्यक्ष एवं गगन साहनी को कार्यवाहक नगर महामंत्री ढंडेरा से तज्जमुल खान को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष घोषित किया उन्होंने कहा की कार्यवाहक नगर अध्यक्ष एवं नगर महामंत्री का कार्यकाल 6 माह का रहेगा जिसमें उनको सदस्य बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव कराना है ताकि वहां पर चुनी गई नगर इकाई बन सके
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जोहर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन का यह विस्तार व्यापारियों की एकजुटता को नई पहचान देगा और भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने में सहायक सिद्ध होगा।”
प्रदेश संगठन मंत्री विश्वतोष सिंह ने संगठनात्मक ढांचे पर जोर देते हुए कहा, “कार्यकारिणी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक नगर इकाई को इतना सशक्त बनाना है कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न हो सके। अनुशासन और सक्रियता ही हमारी शक्ति है।”
जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी ने कहा,”नगर इकाइयों में कार्यवाहक अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्ति से संगठन के कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए अब हमारे पास हर क्षेत्र में एक समर्पित टीम मौजूद है।”
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ व्यापारी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
