Oplus_16908288
रुड़की(संदीप तोमर)। कन्हैया लाल डी.ए.वी.इंटर कॉलेज,रुड़की में संस्था के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी ने अपनी शैक्षिक अधिवर्षता पूर्ण कर विगत 31 जनवरी 2025 को सेवा निवृत्ति ग्रहण की।
तदुपरांत अभिषेक शुक्ला (प्रबंध संचालक) द्वारा संस्था के वरिष्ठतम प्रवक्ता सुरेश कुमार राय को कन्हैया लाल डी.ए.वी. इंटर कॉलेज,रुड़की का नया प्रधानाचार्य नियुक्त करते हुए पदभार ग्रहण कराया गया।
नवनियुक्त प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय द्वारा सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक स्वर्गीय राय साहब कन्हैया लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा नवनियुक्त प्रधानाचार्य का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मान एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुरेश कुमार राय (प्रधानाचार्य) ने संस्था के विकास एवं छात्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
