रुड़की(संदीप तोमर)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल व डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ऑफ़ रुड़की के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
साकेत स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शिविर का उद्घाटन एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का यह अच्छा प्रयास है जो अपने कार्य के साथ समाजसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप और महामंत्री कमल चावला ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और व्यापारी अपनी युवा पीढ़ी को इस शिविर के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि समाजसेवा में अग्रणी भूमिका में रहकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। इस अवसर पर सीओ ट्रैफ़िक संजय चौहान,चेरब जैन,अक्षय प्रताप सिंह,सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार,पूजा गुप्ता,सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय,मुकेश, मनोज कुमार,अतर सिंह राणा,व्यापार मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर,प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन मेंदीरत्ता,प्रदेश मंत्री संजय गर्ग,महानगर अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, ममहामंत्री कमल चावला,कोषाध्यक्ष मोहित सोनी,सौरभ गोयल,हेमंत जुल्का, सलमान,अफजल मंगलौरी,चन्दन अरोरा,सुनील गुलाटी,अंकित,श्याम बत्रा,मनुज पार्षद ताहिर,पीयूष ठाकुर, योगेश चौधरी,सौरभ सिंघल,सत्येंदर गोयल आदि उपस्थित थे।
