Oplus_16908288
रुड़की(संदीप तोमर)। सर्व समाज सेवा संगठन ट्रस्ट की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम चौधरी ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए आज सिद्ध श्री महाकाल शनिदेव मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। बढ़ती ठंड को देखते हुए किए गए इस सेवा कार्य से जरूरतमंदों को ठिठुरन से राहत मिली।
इस अवसर पर श्रीमती नीलम चौधरी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना ही उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में सड़क किनारे,मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,ऐसे में उनका संगठन निरंतर आगे बढ़कर उनकी सहायता करता रहेगा।
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है और जब तक समाज में जरूरतमंद लोग हैं,तब तक सेवा कार्य लगातार चलते रहेंगे। आगे भी इसी तरह सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रहेगी।
कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और श्रीमती नीलम चौधरी के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
