रुड़की(संदीप तोमर)।“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले…” इसी भावना को साकार करते हुए रुड़की में अमर शहीदों को नमन करने का अनोखा उदाहरण देखने को मिला,जहां समर्पण जन कल्याण संगठन और 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
23 मार्च 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर रुड़की के हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित इस रक्तदान शिविर में देशभक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पिछले 30 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। इस मौके पर उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि मंत्री पद मिलने के बाद रक्तदान शिविर में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी और विशिष्ट अतिथि कर्नल अमन कुमार सिंह ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। ब्रिगेडियर भंडारी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स में देश सेवा की भावना बचपन से विकसित होती है और रक्तदान इसका श्रेष्ठ उदाहरण है।
समर्पण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के दौरान कुल 143 यूनिट रक्त एकत्र कर ब्लड बैंक को सौंपा गया।
यह शिविर रुड़की ब्लड बैंक, मदर टेरेसा ब्लड बैंक और राजकीय चिकित्सालय के अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से दी जाती है… और रुड़की का यह रक्तदान शिविर इसी भावना की मिसाल बन गया।
अतिथियों का स्वागत समर्पण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव द्वारा पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेंट कर किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने 143 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को दिया अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ सुशील नागर महामंत्री प्रदीप गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनकर,कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल,स्वास्थ्य प्रभारी सन्दीप गोयल,पर्यावरण प्रभारी संदीप अरुण कोहली यादव,ब्लड बैंक प्रभारी अनूप बंसल,शेर सिंह,सचिन पंडित, रवि कपूर,अनिरुद्ध गोयल, संजय गोयल,विकास सैनी,महिला शाखा अध्यक्ष रेनू गुप्ता,महामंत्री प्रीति अग्रवाल, बबीता यादव इत्यादि उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर का आयोजन रुड़की ब्लड बैंक,मदर टेरेसा ब्लड बैंक व राजकीय चिकित्सालय से आये हुए अनुभवी चिकित्सको की निगरानी की किया गया। रक्तदाताओं शेर सिंह,शरण दीपक,राजीव गोयल,अनूप बंसल,शैलेश बंसल,मनोज मेहरा,संदीप बुड़ाकोटी,अनुज गिरी,सनी अरोड़ा हर्षिता गोयल दीपक कुमार,सूबेदार सुभाष, रजत रावत,अक्षन्दा चंदेल,कशिश व अन्य रहे ।
