Oplus_16908288
रुड़की(संदीप तोमर)। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में गुरुवार देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदेश त्यागी (59) ने संदिग्ध स्थिति में फांसी लगाकर जान दे दी।रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बोट क्लब के पास स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी आदेश त्यागी के द्वारा संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। बताया गया है कि सुसाइड नोट में मृतक ने आरोप लगाया है कि कुछ कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने झूठी शिकायतें कर उसे परेशान और उत्पीड़ित किया।
बता दे कि गुरुवार की रात सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में कर्मचारी आदेश त्यागी के शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र और सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया गया। जिसकी मदद से आदेश त्यागी नाम के कर्मचारी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद आदेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आदेश कुमार ने किस हालात में फांसी लगाई है,इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रतिष्ठित दैनिक अमर उजाला में इस मामले से संबंधित आज प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने आरोप लगाया है कि कुछ कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने झूठी शिकायतें कर उसे परेशान और उत्पीड़ित किया। हालांकि उसने किसी का नाम नहीं लिखा।खैर घटना की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता विष्णु कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक आदेश त्यागी मंगलाैर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर निवासी थे और नीले पुल के पास स्थित गेस्ट हाउस में तैनात थे। पुलिस ने कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट बरामद किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
